संभल, फरवरी 25 -- कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में मंगलवार को गन्ना उत्पादक गांव नगला पूर्वा में एक दिवसीय गन्ना सहफसली अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ट्रेंच विधि अपनाकर गन्ने के साथ सहफसली खेती कर आय बढ़ाने के गुर सिखाए गए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार ने किसानों को आधुनिक तकनीक से गन्ना बोने की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई 3 से 5 फीट की दूरी पर की जा सकती है, जिससे बीच की खाली जगह में उर्द, मूंग, सूरजमुखी जैसी सहफसलें लेकर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। आलू की बुवाई भी ट्रेंच विधि से करने की सलाह दी गई। पोषक तत्व प्रबंधन पर जोर देते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि नत्रजन (यूरिया) का प्रयोग बुवाई के समय कम मात्रा में करें और संतुलित उर्वरकों का इस्तेमा...