रुडकी, फरवरी 12 -- गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को बसंत कालीन गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से करने को जागरूक किया। इसके साथ ही ही गन्ने की उन्नत किस्म के बारे में भी जागरूक किया। गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को गन्ने की बुआई और लाल सड़न रोग से गन्ने की फसल के बचाव की जानकारी दी। गन्ना विकास समिति व गन्ना विकास परिषद के अधिकारियों की ओर से तहसील क्षेत्र के किसानों को बसंत कालीन गन्ने की बुआई के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। उनके किसानों को खेतों में पहुंचकर ट्रेंच विधि से ही गन्ने की बुआई करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लक्सर गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरज भान सिंह ने लक्सर तहसील क्षेत्र के गांवो में खेत में पहुंचकर किसानों को ट्रेंच विधि द्वारा गन्ना बुआई के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि इस विधि द्वारा गन्ना उत...