नई दिल्ली, फरवरी 23 -- साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने फील्डर के तौर पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले T20I क्रिकेट में किसी अन्य फील्डर ने नहीं बनाया। एक बार एक विकेटकीपर ने जरूर वो करिश्मा विकेट के पीछे रहकर किया हुआ है, लेकिन किसी ने भी फील्डर के तौर पर उस उपलब्धि को हासिल नहीं किया है। ये उपलब्धि है एक ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन कैच पकड़ने की। आमतौर पर आप देखते होंगे कि पूरे मैच में किसी फील्डर के पास बमुश्किल एक या दो कैच ही आते हैं, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स के पास एक ही ओवर में तीन कैच आए और तीनों कैच उन्होंने पकड़े। इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में तीन कैच किसी अन्य गेंदबाज ने नहीं पकड़े हैं। एक बार विकेट के पीछे मिचेल हे ने जरूर 2024 में श्रीलंका के खिलाफ ...