बदायूं, अप्रैल 7 -- बदायूं,संवाददाता। जिले में लोग गर्मी से बेहाल है। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली संकट बढ़ने लगा है। ऐसे में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। दिनभर में कई बार बिजली का आना-जाना जारी है। लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग लोगों को रुला रही है। रविवार तड़के शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं, अधिकारियों द्वारा लगातार बिजली व्यवस्था में सुधार के दावे किए जा रहें हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। जिससे बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। ओवरलोडिंग से लोकल फॉल्ट भी काफी बढ़ गए हैं। लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या भी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनी है। लो-वोल्टेज का आलम ये है कि लोगों के घरों में लगे समर्सिबल, फ्रिज आदि नहीं चल पा रहे हैं। पंखे व कूलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.