भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के निदेशक (संचालन) विजय कुमार रविवार को भागलपुर पहुंचे। डीवीसी कॉलोनी स्थित डीसीआर भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में वह स्थानीय बिजली अधिकारियों की जमकर क्लास लगायी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन और थोक में फ्यूज कॉल नहीं चाहिए। ये चीजें यह दर्शाती हैं कि इलाके में आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कम-से-कम शटडाउन और बिजली आपूर्ति में निरंतरता लाना सुनिश्चित करें, वरना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। निदेशक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटने के बाद समय पर आपूर्ति बहाल नहीं हुई या उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे इंजीनियरों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.