बागेश्वर, फरवरी 2 -- धारचूला के विधायक हरीश धामी ने बागेश्वर की बहदाल सड़क पर कड़ी नाराजगी जताई है। कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बदहाल सड़क और संचार व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। दो-दो राज्य मंत्री दो विधायक, जिला पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक भाजपा के हैं। इसके बाद भी जिला बदहाल है। उनके कार्यकर्ता अपने स्वार्थ के लिए नेताओं के स्वागत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जनता के काम नहीं हो रहे हैं। गरुड़ हेलीपैड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक धामी का गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बागेश्वर में सड़क और संचार की व्यवस्था बहुत ही लचर है, जबकि जनपद में ट्रिपल इंजन की सरकार है। सरकार के कार्यकाल में जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है तो आगे उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? केंद्रीय बजट को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.