रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग के सहायक प्राध्यापक खिलेश और योग प्रशिक्षक मनोज शर्मा ने योग आसनों का प्रदर्शन किया और उनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ट्रिपल, आईटी रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर बात की और सभी से इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। मौके पर संस्थान के सभी पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...