भागलपुर, नवम्बर 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर में जुलाई 2025 में शुरू हुए प्लेसमेंट ड्राइव में अब तक 58 कंपनियों ने विद्यार्थियों का चयन किया है। इस अवधि में अधिकतम 46 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज मिला है, जबकि औसत पैकेज प्रतिवर्ष 16.17 लाख रुपये है। इसमें कई मल्टीनेशनल कंपनियां हैं। इंफोसिस ने ट्रिपल आईटी को देश के शीर्ष दो प्रतिशत प्राथमिकता वाले कॉलेजों की सूची में शामिल किया है। संस्थान के पीआरओ डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रिपल आईटी ने अग्रणी जापानी कंपनियों - ह्यूमन रेसोशिया और जापान थर्ड पार्टी (जेटीपी) के साथ दो अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। जो इसके छात्रों के लिए वैश्विक जुड़ाव और कॅरियर के अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सहयोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.