सहारनपुर, फरवरी 18 -- कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को परिवहन एवं पुलिस द्वारा जिले में ट्रिपलिंग सवारियों यानी दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में एकदिनी अभियान चलाया गया। अभियान में दोपहिया वाहनों पर 3 सवारी बैठाने पर 47 तथा हेलमेट न पहनने पर 911 के चालान काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों का परिवहन करने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने के अभियोग में संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही की गयी एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। संयुक्त कार्यवाही में दोपहिया वाहन पर तीन सवारी परिवहन करने के अभियोग में 47 वाहनों एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने के अभियोग म...