प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में सत्र 2026 से तीन नए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। संस्थान में अब बीटेक-एमटेक (आईटी), बीटेक-एमटेक (ईसीई) और बीटेक-एमबीए जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कोर्स पढ़ाए जाएंगे। संस्थान प्रशासन के अनुसार, इन तीनों इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए कुल 58 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीटेक-एमटेक (आईटी) में 25 सीटें, बीटेक-एमटेक (ईसीई) में 11 सीटें और बीटेक-एमबीए में 22 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) की काउंसिलिंग के स्कोर के आधार पर होगा। इंटीग्रेटेड कोर्स से छात्र-छात्राओं को समय की बचत के साथ-साथ उच्चस्तरीय तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा एक साथ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बीटेक-एमबीए कोर्स तकनीकी ज्ञान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.