प्रयागराज, जनवरी 28 -- स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) झलवा के इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन ने बुधवार को संस्थान परिसर में 14 स्टार्टअप कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता, अनुसंधान के व्यवसायीकरण तथा उद्योग-शिक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना है। ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावाने ने कहा कि नए समझौते स्टार्टअप को ट्रिपलआईटी की तकनीकी विशेषज्ञता, अनुसंधान अवसंरचना, फैकल्टी मेंटरशिप और छात्र प्रतिभा तक पहुंच प्रदान करेंगे, वहीं संस्थान को वास्तविक उद्योग चुनौतियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस सहयोग में शामिल स्टार्टअप्स कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स,...