प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज के उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए ट्रिपलआईटी मुफ्त में कस्टमाइज्ड चैटबॉट बना रहा है। एमएसएमई(सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्यम) विकास कार्यालय नैनी की तरफ से केपी ग्राउंड स्थित एक वैंक्वेट हाल में उद्यमियों के लिए आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कार्यशाला में ये बातें सामने आई। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान(ट्रिपलआईटी) के प्रोफेसर प्रीतिश भारद्वाज और डॉ विनीत तिवारी ने उद्योग एवं व्यापार जगत में एआई के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद की मार्केटिंग, उसे चुनने और खरीदने में ग्राहकों की मदद, कर्मचारियों का कौशल विकास और मैन्युफेक्चरिंग में ऐसी सभी प्रक्रियाएं जो बार-बार दोहराई जाती हैं, इन सभी में एआई का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.