प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के शैक्षिक सत्र 2025 में एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के दाखिले के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। अब स्नातक में प्रथम श्रेणी वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के छात्रों को एमबीए में दाखिला मिलेगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए स्नातक में 60 फीसदी अंक और एससी-एसटी और पीडब्लयूडी (दिव्यांग) वर्ग के छात्रों के लिए 55 फीसदी अंक अनिवार्य होंगे। इन नए नियमों का उद्देश्य एमबीए प्रोग्राम में उच्च शैक्षणिक मानकों को बनाए रखना और योग्य छात्रों को दाखिला देना है। पिछले वर्ष की तुलना में स्नातक में दस प्रतिशत अंक की अर्हता बढ़ाई गई है। अब तक सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए स्नातक में 50 और एससी-एसटी के लिए 45 फीसदी अंक की ही अनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.