प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'जीनोम इंडिया में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) भी शामिल है, जिसका उद्देश्य अब 20 हजार भारतीयों का जीनोम डाटा एकत्र करना है। इससे विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए व्यक्तिगत रूप से उपयुक्त चिकित्सा पद्धतियां तैयार की जाएंगी। दिल, दिमाग और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए आनुवंशिक विविधता की बेहतर समझ के जरिए उपचार खोजे जाएंगे। दूसरे चरण के लिए जल्द भारत सरकार वैज्ञानिकों को जिम्मेदारी सौंपेगी। जनवरी में पहले चरण में 10 हजार भारतीयों के जीनोम डेटा जारी किए जा चुके हैं। ट्रिपलआईटी के अप्लाइड सांइस विभाग के प्रो. प्रीतिश कुमार भारद्वाज, जो भारत सरकार के जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट के 17 मुख्य शोधकर्ताओं में शामिल हैं, ने बताया कि प्रथम चरण में देशभर के 20 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.