रामपुर, दिसम्बर 7 -- नेशनल हाईवे पर मिलक-नौखरीद गांव के पास बीते दिनों हुए सड़क हादसे में टायर चेक कर रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद पीड़ित के भाई की तहरीर पर स्वार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड बाजपुर के ग्राम कनौरा निवासी अमर सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका भाई भीमसेन बीते एक दिसंबर की रात डंपर लेकर जा रहा था। वह मिलक-नौखरीद के सामने सर्विस लेन में अपने वाहन के टायरों में हवा चेक कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्राले के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए भीमसेन को जोरदार टक्कर मार दी थी। भीषण टक्कर के कारण भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम काशीपुर जिला अस्पताल में कराया गया था। घटना के पांच दिन बाद अमर सिंह पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसकी तहरीर प...