उरई, अप्रैल 20 -- रामपुरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिटावली के हार में खेत पर हार्वेस्टर से कतरे गेहूं को भरने के लिए जा रहा ट्रैक्टर ट्राली समेत रास्ते के किनारे खाई में गिरकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर बैठे नौ वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई है। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया और पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम लिड़ऊपुरा निवासी अवनीश सिंह सेंगर उर्फ गप्पू सेंगर के खेतों पर हार्वेस्टर से गेहूं की फसल की मड़ाई हो रही थी। इस दौरान हार्वेस्टर से निकले गेहूं भरने के लिए वह अपने निजी सोनालिका ट्रैक्टर को ट्राली समेत लेकर खेत पर जा रहे थे। इसी समय लिटावली के हार में अचानक यांत्रिकी खराबी के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर खाई में जाकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा नौ वर्षीय गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.