अमरोहा, फरवरी 14 -- जोया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अव्वलपुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात करीब नौ बजे मुरादाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। डिडौली में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में जितेंद्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जोया सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...