पीलीभीत, जनवरी 2 -- पूरनपुर। चीनी मिल में गन्ना छिपाकर लाने वाले किसानों की अब मनमर्जी नहीं चलेगी। पकड़े जाने पर उस प्रजाति की गन्ना पर्ची तुरंत जारी की जाएगी। किसानों से पर्ची के मुताबिक ही गन्ना चीनीमिल लाने की अपील की गई है। अधिकारियों के भरसक प्रयास के बावजूद पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में चीनी की रिकवरी नहीं बढ़ पा रही है। जबकि वर्तमान में चीनीमिल में अर्ली गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। रिकवरी न बढ़ने पर सीसीओ अजय यादव पर गाज भी गिर चुकी है। उन पर गलत सर्वे कराने का आरोप है। जांच में पता चला कि कई किसान भी गन्ना आपूर्ति में धांधलेबाजी कर रहे है। वह ट्राली में सामान्य और रिजेक्ट गन्ना नीचे और ऊपर से अर्ली गन्ना भर लेते हैं। चीनी मिल में नीचे छिपे गन्ने की पहचान नहीं हो पाती। अंदेशा है कि रिजेक्ट गन्ने के चलते मिल की रिकवरी में बढ़ोत्तरी नहीं...