महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के सुझाव पर एसपी सोमेन्द्र मीना ने सभी थाना प्रभारियों को आदिश जारी किया कि भट्ठा से ट्राली पर दो हजार से अधिक ईंट लाद कर ले जाने पर उनके खिलाफ सीज करने की कार्रवाई करें। ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी। समापन कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने बताया कि ईंट-भट्ठों से एक ट्रैक्टर-ट्राली पर तीन से चार हजार ईंट लाद कर गंतव्य की ओर भेजा रहा है। दर्जनों की संख्या में ईंटों से ओवरलोड ट्राली पड़ोसी राज्य बिहार व कुशीनगर जिले में जाती है। ईंट से ओवरलोड ट्राली से खतरा का अंदेशा बना रहता है। इस सुझाव पर एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किया। ब्लैक स्पॉट पर हादसा रोकने क...