पीलीभीत, जनवरी 4 -- बरखेड़ा। गांव भगवंतापुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी हुलासी राम ने शनिवार रात साढ़े बजे उसकी ट्राली और पुआल के ढेर में आग लगा दी। जानकारी होने पर बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायत करने पर आरोपी हुलासी राम ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...