बदायूं, दिसम्बर 17 -- उसावां(बदायूं), संवाददाता। बदायूं के उसावां में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्राला का पीछा कर रहे बुलेट सवार साले-बहनोई को शाहजहांपुर जिले की सीमा पर कलान में ट्राला ने रौंद दिया। हादसे में एक बहनोई व साले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा मंगलवार रात उसावां थाना क्षेत्र में कलान बॉर्डर पर काली मंदिर के पास हुआ। उसावां कस्बे में एमएफ हाईवे पर शराब के ठेके के पास खड़ी एक बोलेरो में म्याऊं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर के चलते बोलेरो के पास खड़ी बुलेट भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राला चालक मौके से भागने लगा। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.