प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। अतरसुइया स्थित लहंगा हाउस में महिला से छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। झलवा निवासी एक व्यक्ति ने अतरसुइया थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को उसकी पत्नी पप्पू सरदार के लहंगा हाउस में लहंगा खरीदने गई थी। वह ट्रायल रूम में लहंगे का ट्रायल कर रही थी तभी पप्पू सरदार का बेटा रावप्रीत सरदार उससे छेड़खानी करने लगा। मना करने पर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस बात की शिकायत पप्पू सरदार से की गई तो वह मां-बहन की गालियां और धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...