कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। यूपीसीए (उप्र क्रिकेट एसोसिएशन) के सत्र 2025-26 के अंडर-19 ट्रायल मैच मंगलवार को सम्पन्न हुए। इसमें एचएएल मैदान पर पहले ट्रायल मैच में टीम-ए और टीम-डी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आदित्य, सम्राट सिंह, अक्षत पांडे, मयंक सिंह राठौर, श्रीजन राय, अभिषेक कुशवाहा, मृदुल शर्मा, हसन रजा व पीयूष कटियार ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, सप्रू मैदान पर दूसरा ट्रायल मैच टीम-जी और टीम-एच के मध्य खेला गया। इसमें उत्कर्ष तिवारी, बृजेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, मृदुल मिश्रा, रुद्र कुमार, विशाल प्रजापति, विनोद नागर ने श्रेष्ठ खेल दिखाकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.