गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को दो खेलों का जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कोचों के सामने खिलाड़ियों ने मंडल ट्रायल में शामिल होने के लिए मैदान पर दम दिखाया। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि फुटबॉल,हैंडबॉल और हॉकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अलग अलग स्थानों पर होनी है। इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाना है। सोमवार को महामाया स्टेडियम में फुटबॉल और हॉकी का सब जूनियर वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। फुटबॉल में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर जोर दिखाया। जिसमें से 13 खिलाड़ियों का चयन मंडल ट्रायल के लिए हुआ है। वहीं हॉकी के ट्रायल में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए मंडल ट्रायल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। ये सभी अब मंडल ट्रायल में शामिल होंग...