गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। सेक्टर-38 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में गुरुवार को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रायल में एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचे। पूरे दिन खेल विभाग के कोच खिलाड़ियों के आने का इंतजार करते रहे। खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने की जानकारी खेल विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कोच से लिखित जानकारी ली गई। 22 फरवरी से होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए जिला खेल विभाग की ओर से ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रायल लिया जाना था। इसमें पूरी प्रदेश के खिलाड़ी आने थे। लेकिन खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने कोच को निराशा हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक खिलाड़ियों के आने का इंतजार किया। जिला खेल अधिकारी आरती सोलंकी ने कहा कि कोच की ओर से जानकारी दी गई कि ट्रायल के लिए एक भी खिलाड़ी आए। ऐसा पहली बार हुआ कि खिलाड़ी किसी खेल...