कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। कर्नाटक के सिमोगा में शुरू होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली यूपी टीम के जूनियर खिलाड़ियों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कराए जा रहे ट्रायल मुकाबले के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया। जल्द ही एसोसिएशन यूपी टीम की घोषणा करेगा। इससे पहले शुक्रवार को ट्रायल मैच के अंतिम दिन प्रदेश के 32 खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया व सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरविंद सोंलकी, रंजीत यादव व जाहिद अली ने परखा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए ट्रायल मैच के अंतिम दिन खिलाड़ियों में खुद को साबित करने की होड़ दिखी। ट्रायल मैच में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। चयन समिति के सदस्य अरविंद सोलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.