कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। भारतीय वॉलीबाल संघ की ओर से राजस्थान में 16 से 21 दिसंबर के बीच 49वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को उप्र की टीम का चयन ग्रीनपार्क स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर किया गया। कई चरणों में हुए बालक व बालिका वर्ग के ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और मैदान पर अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया। ट्रायल में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार, अजय राय, कृष्ण प्रताप सिंह, एनआईएस कोच पूजा यादव, सुरभित सिंह सेंगर व खेल निदेशालय के संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश के हर जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। बालक और बालिका व...