पीलीभीत, सितम्बर 7 -- सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर झांसी में 11 सितंबर से होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। शनिवार को मंडलीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता राम इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई, जिसमें जनपद शाहजहांपुर ,बदायूं, बरेली तथा पीलीभीत के अंडर-14 अंडर-17 तथा अंडर-19 बालक तथा बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.सुरेंद्र गंगवार और जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने किया। चयन प्रतियोगिता में बरेली मंडल की सभी वर्गों की हॉकी टीमों का गठन खिलाड़ी छात्र एवं छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने...