नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी दिल्ली में विश्वविद्यालय के आसपास लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए फ्लैग स्टफ मोड़ से किंग्सवे कैंप तक सिग्नल फ्री सफर का ट्रायल किया जाएगा। तीन किलोमीटर लंबी इस दूरी में लगभग नौ लालबत्ती हैं, जिसके चलते यह सफर तय करने में लोगों को व्यस्त समय में 25 से 30 मिनट का समय लगता है। सिग्नल फ्री होने पर यह दूरी महज पांच मिनट में पूरी हो सकेगी। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीआरआरआई वैज्ञानिक के साथ इस सड़क का अध्ययन भी किया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गुरु हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत के प्रधान सचिव अतुल रंजीत की तरफ से विशेष आयुक्त कनन जगदीशन को इस सड़क को सिग्नल मुक्त करने का सुझाव दिया गया था। उनके इस सुझाव पर शनिवार को उत्तरी रेंज की ट्रैफिक डीसीपी संध्या स्वामी, मध्य रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.