बगहा, फरवरी 1 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता । जिले में ट्रॉमा सेंटर खुलने से पश्चिम चंपारण के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। जिले के वरीय चिकित्सक डॉक्टर सुशील प्रसाद चौधरी ने बताया कि आघात केंद्र या ट्रॉमा केयर सेंटर एक विशेष अस्पताल इकाई होती है। जहां गंभीर चोटों, जैसे सड़क दुर्घटना, गिरने या गोली लगने से घायल मरीजों को तत्काल जीवन-रक्षक उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखभाल मिलती है। जिससे मृत्यु या स्थायी विकलांगता की संभावना को कम किया जा सके। इन सेंटरों में चौबीस घंटे सातो दिन प्रशिक्षित सर्जन (ट्रॉमा, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक), नर्सें और आधुनिक उपकरण (ऑपरेशन रूम, ब्लड बैंक, आदि) होते हैं। जीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉ प्रमोद तिवारी बताते हैं कि ट्रामा सेंटर जानलेवा चोटों (जैसे सिर की चोट, गंभीर फ्रैक्चर, आंतरिक रक्तस्राव) के लिए समर्पित ...