हाथरस, जनवरी 12 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। स्थानीय सीएचसी परिसर में बना ट्रामा सेंटर पूर्ण रूप से संचालित नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए पूर्व एमएलसी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर राजपाल को पत्र सौंपा जाएगा। नेशनल हाईवे 34 पर बसा हुआ शहर है आवागमन की जितनी सुविधाएं बढ़ी है। उतनी ही दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं 2 जुलाई 2024 को भोले बाबा के कार्यक्रम में सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 121 श्रध्दालुओं की मौत हुई थी तथा भारी संख्या में लोग घायल हुए थे। यदि उस समय यह ट्रामा सेंटर चालू होता तो कुछ लोगों की जानों को बचाया जा सकता था। वैसे भी रोड दुर्घटना एवं गंभीर बीमारियों के समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण आगरा या अलीगढ़ जाते समय मरीजों की रास्तों में मौत हो जाती है। पूर्व एमएलसी डाक्टर राकेश सिंह राना ने कहा कि जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.