गाजीपुर, मार्च 18 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मुख्य तहसील दिवस पर मिलकर पत्रक सौंपा। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि ट्रामा सेंटर कैंपस में सीएमओ के हस्तक्षेप करने के बाद भी अवैध तरीके से प्रसव का कार्य कराया जाता है। वहीं ट्रामा सेंटर में ना मरीजों के लिए बिजली, पंखा, पेयजल की सप्लाई है और ना ही वहां पर कोई साफ-सफाई है। यहा मरीज बिजली, पंखे एवं पेयजल के अभाव में बिलबिला रहे हैं। कई बार इन दुर्व्यवस्थाओं को दूर करने के लिए लोकल स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन शिकायतों का कोई निस्तारण नहीं हो पाया। ट्रामा सेंटर में नियुक्त डॉक्टर के रुकने के लिए आवास की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.