बहराइच, मई 9 -- बहराइच। सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के चांदपुरा चौराहे के पास स्थापित ट्रामा सेंटर का शुभारंभ शनिवार को बहराइच सांसद डॉ आनंद कुमार गोंड, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी की ओर से किया जाएगा। कहा कि अब पूरी क्षमता के साथ ट्रामा का संचालन शुरू किया जा रहा है। चिकित्सा कर्मियों संग जरूरी दवाएं व संसाधनों की उपलब्धता हो चुकी है। इसके संचालन से लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...