कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने ट्रामा सेंटरों में बेहतर व तुरंत इलाज को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। विशेषज्ञ व उपकरणों के अभाव में घायलों को जल्द इलाज न मिलने से प्राण संकट में पड़ जाते हैं, इसको दूर करना बेहद जरूरी है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हो रहे कार्यों को लेकर संतोष जताया गया। सभी तकनीकी संस्थानों के साथ चिकित्सा क्षेत्र को और गुणवत्तापूर्ण करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सर्जरी को और बेहतर करने पर काम किया जाएगा। साथ ही सर्जनों को और बेहतर इलाज के टिप्स देने को कार्यशाला होगी। उन्होंने बताया कि लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक और टेली रोबोटिक समेत तमाम तकनीक पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.