एटा, फरवरी 2 -- ट्रान्सफार्मर से कॉपर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा। दो थाना और स्पेशल सेल की टीमों ने कार्रवाई करते हुए छह चोरों को पकड़ा। कॉपर निकालने के बाद नोएडा में जाकर बेचते थे। पकड़े गए सभी चोर अलीगढ़ के रहने वाले हैं और सभी चोर कार से आते थे। इनके कब्जे से बेचे गए माल से आया रुपया, अन्य सामान बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र मिरहची, पिलुआ, मलावन, राजा का रामपुर क्षेत्र से ट्रान्सफार्मर को गिराकर तांबा (कॉपर) चोरी की घटनाएं की हुई थी। विद्युत निगम को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ था। खुलासे को लेकर एसएसपी श्यामनारायण सिंह ने पांच टीम बनाई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.