गया, फरवरी 22 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को 38 चलंत दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। डॉ प्रेम ने कहा कि इस ट्राई साइकिल से दिव्यांगजनों को रोजगार और शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कहा कि दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लाभुकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबल योजना के तहत बट रहे सहायक उपकरण और ट्राई साइकिल के लिए धन्यवाद कहा। लाभुकों ने कहा की यह ट्राई साइकिल उन्हें सक्षम बनाने में सहायता प्रदान करेगी। सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अविनाश कुमार ने बताया गया कि एक साल में 669 चलंत दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का लाभ दिया गया है। वर्ष 2025-26 में सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग ऐड, बैशाखी, डिजिटल ब्लाइंड स्टिक, और अन्य उपकरणों से 7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.