संभल, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र के गांव मझावली में सोमवार देररात तेज रफ्तार कार ट्राई साइकिल सवार को बचाने के टक्कर में अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई। जिसमें ट्राई साइकिल सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। क्षेत्र के गांव मझावली निवासी सचिन गिरी सोमवार देररात कार से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह अलीपुर बुजुर्ग मझावली मार्ग पर सामने आ रही ट्राई साइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई। जिसमें ट्राई साइकिल सवार अमरपाल व वीरपाल सवार थे। हादसे में वीरपाल पुत्र छत्रपाल निवासी अलीपुर बुजुर्ग बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बोलेरो को तालाब से बाहर निकलवाया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिय...