गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। दिव्यांगों को विभाग द्वारा अगले सप्ताह ट्राइसिकल और व्हीलचेयर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही। जिला दिव्यांगजन अधिकारी सुधीर त्यागी ने बताया कि 79 लोगों को हाई राइज मोटरसाइकिल दी जा चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में ट्राइसिकल और व्हीलचेयर का वितरण पहली बार किया जा रहा। 55 दिव्यांगों को ट्राइसिकल और 55 को व्हीलचेयर दी जाएगीं। इसके लिए कैंप लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि मार्च के अंत में ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाया जाएगा, जिसमें कान की मशीन के लिए लोगों से आवेदन मांगे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...