रांची, मार्च 23 -- अड़की प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एवं उनकी कर्मस्थली डोम्बारी बुरु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वीर शहीद बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना की। खूंटी दौरे के क्रम में मंत्री ने चलकद, डोलडा, पेरुवाघाघ और पाण्डु पुन्डिंग जलप्रपात का भी निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने और इनका मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खूंटी जिला झारखंड के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जहां महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब से हर वर्ष 9 जून को डोम्बारी बुरु शहीद दिवस और 15 नवंबर को उलिहातू में भव्य आयोजन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.