गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन जोन में रहने वाले नौ अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इंदिरापुरम और शालीमार गार्डन थाने से 3-3, साहिबाबाद थाने से दो और लिंक रोड थाने से एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि न्यायखंड निवासी सलमान, कनावनी निवासी सिंकू, वसुंधरा सेक्टर 17 निवासी सुभाष, श्यामपार्क मेन निवासी हिमांशु शर्मा, शहीदनगर निवासी जुनैद उर्फ बुन्नू, झंडापुर निवासी सुमित शर्मा और राजीव कॉलोनी निवासी नदीम, सद्दाम व समीर उर्फ फैजान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ लूट, चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट में 42 मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब हिस्ट्रीशीट खोलकर इनकी निगरानी बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.