आगरा, मई 25 -- ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी एक युवती भयभीत है। सरे राह दिन दहाड़े उसके साथ छेड़छाड़ हुई। आरोपित ने बैखोफ होकर पीठ पर हाथ मार दिया। घर की गली तक पीछा किया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। युवती एक कंपनी में कार्य करती है। उसने पुलिस को बताया कि घटना 23 मई शाम करीब 4:20 बजे की है। वह घर लौट रही थी तभी एक स्कूटी सवार अनजान युवक पीछे से आया। उसने हेलो बोला। इग्नोर कर दिया। उसने पीठ पर हाथ मार दिया तो वह सहम गई। तेजी से घर की ओर जाने लगी। आरोपित छेड़छाड़ करते हुए गली तक आ पहुंचा। वह अब नौकरी पर जाने में डर रही है। कहीं आरोपित दोबारा उससे छेड़छाड़ न कर दे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.