आगरा, नवम्बर 23 -- यमुनापार के ट्रांस यमुना बी ब्लॉक में पेयजल लाइन में आई दिक्कत की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद प्रकाश केसवानी ने बताया कि यहां पिछले करीब पांच दिन से पानी की लाइन लीक हो रही थी। गंगाजल बर्बाद हो रहा था। जलकल विभाग में शिकायत की गई थी, लेकिन जलकल विभाग की टीम को फॉल्ट नहीं मिल रहा था। इसकी वजह से परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि पांच दिन की मशक्कत के बाद रविवार को टीम को फॉल्ट मिला है। इसके बाद बी ब्लॉक की एक गली में जलापूर्ति रोककर मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। इस वजह से लाइन को बदला जाएगा। तब जाकर स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि आज शाम तक परेशानी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.