मेरठ, दिसम्बर 7 -- हस्तिनापुर। ट्रांसलेम एकेडमी में सोमवार को यूनिवर्सिटी फैस्ट (दा करियर एंड हायर एजुकेशन गाइडेंस व ग्लोबल स्कालरशिप फिएस्टा) आयोजित होने जा रहा है। जिसमें बारहवीं कक्षा के बाद बच्चों के कैरियर से संबंधित विकल्प और संभावनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन हेतु देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने बताया कि हमारे ज्यादातर अभिभावक ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं, जो तकनीकी शिक्षा या विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं। इसलिए हमने अपने अभिभावकों की उन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों तक पहुंच को आसान बनाने का एक सफल प्रयास किया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी स्कूल प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...