आगरा, जनवरी 28 -- जलकल विभाग की लापरवाही से ट्रांसयमुना कालोनी के बी ब्लाक में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। यह पानी सीवर युक्त और बदबूदार आ रहा है। जिसे किसी कार्य में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। शिकायत के बाद भी जलकल विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति के बाद हुई त्रासदी के बाद भी जलकल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांस यमुना कालोनी के प्रशांत कुमार के मुताबिक बुधवार को सुबह से ही गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी काला और बदबूदार आ रहा है। बड़ी दिक्कत यह हुई कि बिना जानकारी के जिन लोगों ने अपनी टंकी में पानी चढ़ा दिया तो उनके घर के सभी नलों में अब गंदा पानी आ रहा है। जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। इस पानी को न तो न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.