बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 220 केवी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र गिदही से एक दर्जन 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से ठप रही। शहर से लेकर गांव तक इससे प्रभावित रहा। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों के साथ ही व्यापार इससे प्रभावित रहा। बिजली विभाग की ओर से शटडाउन की सूचना पहले ही दे दी गई थी, इसलिए ज्यादातर लोगों ने पानी आदि की व्यवस्था कर ली थी। बिजली के लिए लोगों को शाम चार बजे तक इंतेजार करना होगा। ट्रांसमिशन बस्ती के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि शट डाउन के दौरान उपकेंद्र गिदही में बस बार बदलने का कार्य कराया जा रहा है। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बाघनगर, नगर बाजार, महसो, गाऊखोर, मुंडेरवा, ओड़वारा, कोर्ट, कैली, गांधी नगर, गिदही, बड़ेबन व पुरानी बस्ती उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति को बंद किय...