प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में बिजली आपूर्ति पर गंभीर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पावरग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन के टॉवरों के आसपास ईंट-भट्ठा मालिकों और कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से की जा रही अवैध मिट्टी खोदाई से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस लापरवाही के चलते न केवल बिजली लाइनों के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की आशंका जताई जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए पावरग्रिड की ओर से जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया है। बताया जा रहा है कि 400 केवी प्रायगराज-कानपुर लाइन तथा 220 केवी प्रयागराज-झूंसी लाइन समेत कई महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइनों के टॉवरों के आसपास लगातार खोदाई की जा रही है। यदि इन टॉवरों की नींव कमजोर होती है तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ लाखों नागरिकों की जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.