मेरठ, नवम्बर 17 -- परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला गांव में शनिवार देर रात चोरों ने 11 हजार वोल्ट की लाइन काटकर 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खोलकर उसमें भरा कॉपर, तेल व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद पूरे गांव की बिजली ठप हो गई और लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। सुबह चारा लेने खेतों की ओर गए किसानों ने ट्रांसफॉर्मर के आसपास बिखरे कलपुर्जे देखे तो सूचना ग्रामीणों को दी। बिजली विभाग के जेई और परतापुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। वार्ड 31 के पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने बताया कि रात करीब एक बजे बिजली चली गई थी। सुबह तक नहीं आई। सुबह किसानों ने ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स बिखरे देखे तो चोरी का पता चला। गांव के कुछ युवकों ने खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रांसफॉर्मर के तेल के निशान देखे। करीब आधा किलोमीटर दूर ईख के खेत से चोरी किया गया सामान बरामद...