हाथरस, नवम्बर 15 -- ट्रांसफॉर्मर से तांबे की कॉइल चोरी -(A) ट्रांसफॉर्मर से तांबे की कॉइल चोरी सादाबाद। जलेसर रोड पर स्थित बृज वाटिका कॉलोनी में गुरूवार की रात को अज्ञात चोरों ने हाइटेंशन लाइन को बंद कर ट्रांसफॉर्मर से तांबा चोरी की घटना को अंजाम दिया। चौकीदार निजाम ने बताया कि चोरों ने गुरूवार की रात 12 बजे तीन अज्ञात चोर आए और उसे दबोच लिया। इन बदमाशों ने कॉलोनी के अंदर लगे ट्रांसफॉर्मर को खोलकर तांबे की कॉइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...