फरीदाबाद, मार्च 9 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सेक्टर-6 स्थित दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ट्रांसफार्मर रिपेयरिग वर्कशॉप के गोदाम में रविवार दोपहर अचानक भयानक आग लग गई। आग गोदाम में फैले तेल में लगी। आग में तेल सहित फिल्टर करने की मशीन व अन्य सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया है। जिसमें नुकसान का खुलासा नहीं किया गया है। आग पर करीब एक घंटे में पांच दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सेक्टर-6 स्थित प्लॉट नंबर एक में दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ट्रांसफार्मर रिपेयरिग वर्कशॉप है। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे वर्कशॉप में उस जगह आग लगी जहां पर तेल फैला हुआ था। इस मामले विभाग के फोरमैन पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि आग उस जगह लगी जहां पर ड्रम से तेल फिल्टर करके टैंक में डाला जाता है। घटना के समय गोदाम में कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.