भागलपुर, मई 12 -- सबौर नगर पंचायत के हरिजन टोला, वार्ड नंबर सात और आठ में रविवार की दोपहर ट्रांसफॉर्मर जल जाने से 200 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके कारण इन घरों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की, लेकिन रविवार और बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के कारण कार्यालय बंद होने से तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि 13 मई को ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की संभावना है। सबौर विद्युत कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार राही ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना मिली है। सोमवार को अवकाश के बावजूद निर्धारित समय के भीतर ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.